गिरडीह, जून 23 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात 108 एम्बुलेंस की हालत जर्जर हो चुकी है। स्थिति ऐसी है कि आपातकालीन सेवा में उपयोग होने वाले इस वाहन को कई बार धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है। इससे इमरजेंसी कॉल मिलने पर वाहन को रवाना करने में देरी होती है और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। यह भी पढ़ें- झाझा में मुद्दत से महसूस की जा रही है ट्रॉमा सेंटर की जरूरत,होने से बच सकती हैं कई जिंदगियांआपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सीएचसी में उपलब्ध दोनों एम्बुलेंसों की स्थिति खराब बताई जा रही है। रविवार को मंझने गांव में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर निजी वाहन की तलाश शुरू कर दी। बाद में कांग्रेस नेता मरगूब आलम अपने ...