धनबाद, अप्रैल 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मुराईडीह कॉलोनी में बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष देवनाथ चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) की बरोरा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से देवनाथ चौहान अध्यक्ष, कार्तिक रविदास कार्यकारी अध्यक्ष, नंदू राम दुसाध, इंद्र कुमार कश्यप, उमाकांत मिश्रा, तुलसी महतो, दौलत महतो एवं मोहन लाल महतो उपाध्यक्ष, अनूप चौहान सचिव, कैलाश स्वर्णकार संयुक्त सचिव आदि चुने गए। बैठक में मुख्य रूप से माधव सिंह, केके सिंह, मुरारी तांती, उमेश कुमार सिंह, संत कुमार चौहान एवं भौमिक महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...