मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नवनिर्मित 50 करोड़ का स्पाइनल रोड धंस रहा है। महेश बाबू चौक के पास सौ मीटर के दायरे में सड़क की दोनों लेन में दो प्वाइंट पर तेजी से धंसान हो रहा है। महेश बाबू की प्रतिमा से थोड़ी दूरी पर बीच में सड़क धंस रही है। धंसान के साथ ही सड़क पर दरार दिख रही है। दूसरी ओर, महेश बाबू चौक से ब्रह्मपुरा की ओर 50 कदम आगे बढ़ने पर मेनहोल के पास सड़क के बीच का हिस्सा तीन-चार इंच तक धंस गया है। करीब पांच फीट लंबाई में चार-पांच इंच धंसान के बीच दरार भी है। महामाया माई स्थान मंदिर के पास सड़क के बीच का भाग भी उखड़ने लगा है। मास्टिक एस्फॉल्ट व अकलतरा वाला हिस्सा उखड़ कर गड्ढा हो गया है। गड्ढे का आकार लगातार बढ़ रहा है। यहां सड़क धंसने का खतरा है। स्थानीय निवासी मो. अशफाक, मुश्ता...