सहरसा, अप्रैल 10 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोसी बांध से महादेवमठ गांव जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क मार्ग पर बने पुलिया का अप्रोच धंस जाने से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पुलिया के समीप बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर रात के समय यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग प्रखंड मुख्यालय तथा कोसी बांध तक आवाजाही करते हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और व्यापारी गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण सभी के मन में हर समय हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीण विपिन सिंह, पिन्टू सिंह, राज शेखर, पप्पू सिंह और सुधांशू यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुलिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.