जहानाबाद, मार्च 14 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिसकर्मियों ने चौबीस घंटे के भीतर एक धंधेबाज समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में खेत - बधार में छुपाकर रखा हुआ आठ सौ लीटर से अधिक जावा महुआ में नष्ट किया। 48 लीटर महुआ शराब के अलावा उक्त अवैध धंधे में प्रयुक्त एक बाइक को जब्त किया। बताया गया है कि नगर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक को जप्त किया है। उस पर पाऊचों में बंदकर बोरे में रखी 30 लीटर शराब थी जिसे जब्त किया गया। शराब का धंधा करने के मामले में काको थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की। विशुनगंज और परस विगहा थाने की पुलिस ने शराब पीने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.