पूर्णिया, अगस्त 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को शहर के पॉश इलाके में किराये के मकान में जिस्मफरोशी के धंधे के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। खासकर पुलिस धंधेबाजों के पूर्णिया, बंगाल एवं नेपाल के कनेक्शन को खंगालने में लगी है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के इन धंधेबाजों का कोई आपराधिक इतिहास अब तक पुलिस को हाथ नहीं लगा है। मसलन पूर्णिया में धंध चलाने के इनके आइडिया पर पुलिस गंभीर है। पुलिस इस बात की तहकीकात में लगी है कि इनका कोई स्थानीय स्तर पर कोई लिंक भी है। हालांकि अब तक की छानबीन में यह बात सामने में आई है कि मकान मालिक ने ओएलएक्स पर किराये का विज्ञापन दिया था। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में किराये के मकान में देह व्यापार, मुजफ्फरपुर के धंधेबाज, पश्चिम चंपारण की नाबालिग बच्चियां इसके जरिए ही धंधेब...