नई दिल्ली, मार्च 15 -- कलर्स का रियलिटी शो द 50 खत्म होने वाला है। शो को कुछ दिनों में विनर मिल जाएगा। द 50 के बाद फैंस को कलर्स के दूसरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अपकमिंग सीजन का इंतजार है। रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस साल टेलीकास्ट होगा। इस सीजन के लिए कई नामों की चर्चा भी हो रही है। इस बीच खबर है कि द 50 कंटेस्टेंट और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने शो को रिजेक्ट कर दिया है।दिव्या को आया था खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर? इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने कंफर्म किया कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर आया था उन्होंने शो को रिजेक्ट कर दिया है। दिव्या ने शो को रिजेक्ट करने का कारण भी बताया है। यह भी पढ़ें- दिव्या अग्रवाल ने पति से अलग होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां अलग...