नई दिल्ली, मार्च 22 -- कलर्स पर 1 फरवरी को रियलिटी शो द 50 आज अपने आखिरी पड़ाव में है। इस शो को आज यानी 22 मार्च को विनर मिल जाएगा। टिकट टू फिनाले के लिए कल के एपिसोड में रजत दलाल, फैजू, काका और प्रिंस नरूला ने टिकट टू फिनाले जीता था। हालांकि, प्रिंस नरूला का नाम फाइनलिस्ट में नहीं है। उन्होंने टिकट जीतने के बाद कहा कि वो अपना ये टिकट शिव ठाकरे को देंगे। शिव प्रिंस के इस कदम से हैरान रह गए। इसके बाद वोटिंग के जरिए कृष्णा श्रॉफ भी फाइनलिस्ट में शामिल हुईं। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं द 50 का ग्रैंड फिनाले।कब और कहां देख सकते हैं द 50 का ग्रैंड फिनाले? द 50 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 22 मार्च को टेलीकास्ट होगा। इस ग्रैंड फिनाले को आप जियो हॉटस्टार पर 9 बजे से देख सकेंगे और कलर्स टीवी पर शो के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 10 बजे से होगा।...