नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल। द होली एकेडमी स्कूल में दुर्गा अष्टमी और नवमी के अवसर पर गुरुवार को कन्या पूजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में भक्तिमय और उत्सवी वातावरण बना रहा। सभी छात्र-छात्राएं भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों में मेहंदी लगाई गई और सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। यहां प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मधु विग सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...