नई दिल्ली, मार्च 13 -- इंग्लैंड के क्रिकेट लीग द हंड्रेड के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नालामी हुई। सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, जिसके बाद भारत में सोशल मीडिया पर काफी आक्रोश दिख रहा है। द हंड्रेड नीलामी की बात करें तो जेम्स कोल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें लंदन स्पिरिट ने करीब 4.8 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा। टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों में आदिल रशीद, जो रूट, ऐडन मारक्रम जैसे कुछ बड़े नाम भी रहे। पिछले साल दिसंबर में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए भी मिनी नीलामी हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल की मिनी नीलामी में कैमरन ग्रीन को जितने कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उतने में द हंड्रेड के टॉप 7 महंगे खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। ये आंकड़ा बताता है कि दोनों लीग में वित्तीय तौर पर कितना बड़ा फर्क है। द हंड्रेड की 2026...