द वारियर्स ऑफ कोल्हान ने किया पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
आदित्यपुर, जून 8 -- गम्हरिया। पूर्व सैनिकों की संस्था द वारियर्स ऑफ कोल्हान की ओर से धीराजगंज फुटबॉल मैदान में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर मोहित अग्रवाल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति दिनचर्या में पेड़ लगाना शामिल करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-2 की पार्षद सुप्रिया महतो ने उपस्थित महिलाओं से पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने रसोई के कचरे का सही मैनेजमेंट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रीतिका मुखी ने घटते जल स्तर पर चिंता जताई एवं पौध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.