शाहजहांपुर, मई 13 -- तिलहर। द रेनेसां एकेडमी में दो दिवसीय मातृ दिवस समारोह उत्साह और भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मां त्याग, ममता और संस्कारों की प्रतिमूर्ति होती है तथा मां के बिना जीवन अधूरा है। प्रबंध समिति सदस्य मंजुला अग्रवाल और रीता अग्रवाल ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है, जो अपने संस्कारों से समाज और राष्ट्र का भविष्य तैयार करती है। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें बच्चों की माताओं ने भाग लेकर पुरस्कार जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...