द रेनेसां एकेडमी के खिलाड़ियों ने 11 पदक झटके
शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- इंटर स्कूल जूडो चैम्पियनशिप में द रेनेसां एकेडमी के छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। छात्रों की सफलता पर स्कूल प्रबंध समिति ने सभी को बधाई दी। 25 अप्रैल को फरीदपुर स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल जूडो चैम्पियनशिप में द रेनेसां एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुल 11 पदक अपने नाम किए। टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। कोच मोहित सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें वैष्णवी गुप्ता और राहुल यादव ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद असद व वंश गुप्ता ने रजत पदक, युवराज सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मोहम्मद अरसलान, प्रांजल भारती, खुशहाल राज, गौरी वर्मा और सेजल गुप्ता ने कांस्य पदक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.