हल्द्वानी, जुलाई 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से साहित्यिक कार्यक्रम द राइट सर्किल का पहली बार हल्द्वानी में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी की एहसास वूमन स्मृति गोयल ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। इस दौरान प्रसिद्ध लेखक चंद्रचूड़ घोष ने अपर्णा आनंद के साथ बातचीत में अपने लेखन के सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पर्यावरणविद् और बिजनेस स्ट्रेटजी कंसल्टेंट के रूप में काम करने के बाद लेखन को अपना पूर्णकालिक पेशा बनाया। उन्होंने अपनी पुस्तकों की प्रेरणा, इतिहास, राजनीति और आधुनिक भारत से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मौजूद साहित्य प्रेमियों ने भी लेखक से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और रोचक तरीके से जवाब दिया। समापन पर नीरज शारदा और रेणु शारदा ने चंद्रचूड़ घोष औ...