नई दिल्ली, मई 13 -- द फैमिली मैन वेब सीरीज में जेके यानी शारिब हाशमी की लव लाइफ भले ही जीरो हो। असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी इमोशनल और इंस्पिरेशनल है। शारिब की पत्नी नसरीन को कैंसर है। फैमिली मैन का पहला पार्ट आने से पहले उनकी जिंदगी में यह झटका आया था। तबसे अब तक नसरीन को छठी बार कैंसर वापस आ चुका है और दोनों एक साथ डटकर इसको हराने की कोशिश में हैं। शारिब और उनकी पत्नी ने बताया कि कैसे इस कठिन समय में दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।जब हुआ कैंसर डायग्नोसिस शारिब हाशमी और उनकी पत्नी नसरीन हॉटरफ्लाई पॉडकास्ट में थे। कैंसर से स्ट्रगल पर बात करते हुए दोनों कई बार इमोशनल हुए और आंसू पोछते दिखे। नसरीन ने बताया कि उनकी शादी में काफी स्ट्रगल्स थे। शारिब की कमाई अच्छी नहीं थी, घरवाले राजी नहीं थे। काफी जद्दोजहद के बाद शादी हुई। चीजें ठीक होने लगीं। ...