नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- कपिल शर्मा अपने शो का 5वां सीजन लेकर आ गए हैं। पूरी टीम की तरफ से एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कपिल अपने नए शो और कलाकारों को मिलवाते नजर आ रहे हैं। नाच-गाने के साथ शुरू हुआ ये नया सीजन हंसी के रंगों से भरा होने वाला है। इस नए सीजन में भी कास्ट पुरानी नजर आने वाली है। कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरनसिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दिखेंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का अनाउंसमेंट वीडियो शानदार है। कपिल शर्मा ने अपने शो के 5वें सीजन की अनाउंसमेंट कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स पर आने वाले अपने 5 वें सीजन का एलान कर दिया है। इस नए सीजन के अनाउंसमेंट वीडियो में सभी देश के अलग त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं। इस बार की थीम रखी गई है 'हंसी का त्योहार'। कपिल के इस नए स...