शामली, मार्च 2 -- सोमवार को नगर के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में होलिका महोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों की मस्ती में डूबकर त्योहार की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित करके की गई। इस शुभ अवसर पर स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह जी एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार जी ने दीप प्रज्ज्वलन किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगों से होली खेली, नृत्य किया और त्योहार की खुशियां मनाईं, जिससे पूरा स्कूल प्रांगण रंग-बिरंगे उत्सव में रंग गया। यह आयोजन छात्रों में त्योहार की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को समझाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने होली महोत्सव की आध्यात्मिकता पर प...