शामली, अप्रैल 24 -- कांधला,संवाददाता। नगर के दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हर्षिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नेहा मलिक, हर्षित मलिक, खुशी पंवार, शगुन एवं शिवाश को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि के.टी. त्यागी उर्फ के.टी. भैया ने कहा कि "अनुशासन, दृढ़ संकल्प और नियमित अभ्यास से ही सफलता मिलती है।" उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधक श्रीकृष्णपाल सिंह (चेयरमैन) ने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि संस्कारवान और आत्मनिर्भर नागरिक तैय...