शामली, जनवरी 24 -- कांधला। शनिवार को नगर के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को हर वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू इस उत्सव का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत, विकास और पहचान को सेलिब्रेट करना है।2026 में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन दिवसीय भव्य जनोत्सव के रूप में आयोजित हो रहा है, जिसमें लोक नृत्य, शिल्प प्रदर्शनियां, खान-पान और उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मान जैसे यूपी गौरव सम्मान दिए जा...