नई दिल्ली, फरवरी 23 -- द केरल स्टोरी 2 पर अनुराग कश्यप के बयान का डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह का बयान चर्चा में है। फिल्म के कॉन्टेंट पर कई लोगों को आपत्ति है। इसके बीफ वाले सीन का भी विरोध हो रहा है। अनुराग कश्यप का कहना था कि बीफ तो छोड़ दो कोई किसी को जबरदस्ती खिचड़ी तक नहीं खिला सकता। इस पर कामाख्य सिंह ने ट्वीट करके जवाब दिया है। उनका कहना है कि अनुराग कश्यप अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए। कामाख्या बोले, इस आदमी को हर चीज से दिक्कत है।कामाख्या बोले- आपका झूठ भी क्रिएटिव कामाख्या नारायण सिंह ने अपना वीडियो डाला है। इसके साथ मैसेज लिखा है, डियर अनुराग सर, मुद्दा ये नहीं है कि फिल्म में क्या दिखाया गया- खिचड़ी, बीफ या कुछ और। असल सवाल है मर्जी और दवाब। किसी की मर्जी के खिलाफ तो खिचड़ी भी नहीं खिलाई जा सकती, तो अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव...