कानपुर, मार्च 1 -- विश्व भारती विकास संस्थान के बैनर तले रविवार को रेव थ्री मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी 2 दिखाई गई। यह आयोजन समाज में जागरूकता, संवाद तथा समसामयिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण दीक्षित ने कहाकि यह फिल्म केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि समाज को विचार करने, संवाद स्थापित करने और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का आदान-प्रदान तथा संवेदनशील विषयों पर खुला संवाद जरूरी है। संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। यहां विशिष्ट अतिथि विधायक नीलिमा कटियार,मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, मोहित पाण्डेय, सुष्मित मिश्रा, अजय अग्रवाल, केडी मिश्रा, ...