देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। द एशियन स्कूल में गुरुवार को चौथे करियर फेयर 'इमैजिन् टुमॉरो' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया और विद्यार्थियों को भविष्य के शैक्षणिक विकल्पों के प्रति जागरूक किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों को वैश्विक उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और नवीनतम रुझानों की जानकारी देकर सशक्त बनाना था। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी, व्यवसाय और तकनीक जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जाना। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वे छात्रों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पहल से छात्रों को अपने करियर के लिए सूचित निर्णय लेने में मदद मिली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.