गाज़ियाबाद, मई 30 -- द एलीट इलेवन की टीम 47 रन से जीती गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को द एलिट 11 और दिल्ली स्टार की टीम के बीच लीग मैच हुआ। मैच में द एलीट इलेवन की टीम 47 रनों से विजेता बनी। द एलीट इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए। दीपांशु ने 72 रनों की पारी खेली। दिल्ली स्टार की टीम 17.4 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दीपांशु मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...