लखीमपुरखीरी, मई 9 -- नगर के दि इंडियन एकेडमी में कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 मेधावी विद्यार्थियों को लगभग 11 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अग्रिम श्याम गुप्ता व सक्षम अग्रवाल प्रमुख रहे। वहीं यथार्थ गुप्ता, हरगुन कौर, देवा मौर्य, शिवमजोत सिंह, हरवीर कौर, हर्षदीप सिंह, हरि ओम, गुरकिरत कौर, सुखदीप कौर, मनमीत सिंह, निशिता अग्रवाल, प्रसंदीप सिंह एवं लवप्रीत सिंह को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं कक्षा 1...