अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा। द आर्यंस स्कूल जोया ने शुक्रवार को विद्यालय का 11वां स्थापना दिवस मनाया। विद्यालय प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट, गौरव चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना कर कहा कि 11 वर्षों की यह यात्रा अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है l प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा की। सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों, अनुशासित छात्र-छात्राओं और सहयोगी अभिभावकों को देते हुए कहा कि संस्कारिक शिक्षा ही सफलता का आधार है। बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दु...