अमरोहा, मार्च 3 -- द आर्यंस स्कूल जोया में रंग पर्व होली सोमवार को हर्षोल्लास संग मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूल, रंगोली से सजाया गया। प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने होली के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी दी। कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देता है। विद्यार्थियों को प्राकृतिक रंगों के प्रयोग एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट एवं गौरव चौधरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अजीत सिंह, सुनीता चौधरी, शालिनी भारद्वाज, रोहित कुमार, सुरभि, चांदनी बत्रा, सुचित्रा सिंह, चिरंजीव कौर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.