अमरोहा, दिसम्बर 10 -- द आर्यंस स्कूल जोया के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शिक्षक अजीत सिंह के मार्गदर्शन में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक दौरा किया। छात्र-छात्राओं ने आधुनिक शिक्षण सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों तथा विभिन्न संकायों के उन्नत शैक्षणिक वातावरण का अवलोकन किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक तकनीकी प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, मेडिकल एवं फार्मेसी विभाग, स्मार्ट क्लासरूम व इनोवेशन सेल का विस्तृत परिचय कराया। छात्र-छात्राओं ने डॉ.पंकज के द्वारा नवीनतम शिक्षण पद्धतियों, रिसर्च प्रक्रियाओं और उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल को समझा। शुभ चौधरी, निम्मी चौधरी, रजत चौधरी, हैप्पी सिंह, वैभव, विमल सिंह, मृत्युंजय मोहर, तनिष्क चौधरी, आयुष महल, देव...