रामपुर, जनवरी 26 -- कोतवाली टांडा में चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव भाटी खेडा मे रविवार को दोपहर तीन बजे भावाधस के सम्मान में वाल्मीकि समाज अपने अधिकारो व शोषण के विरुद्ध एकजुट रहे। भावाधस के प्रांतीय उपाध्यक्ष विक्की राज एडवोकेट ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के तत्वावधान मे ग्राम भाटी खेडा मे हुए भावा धस के वाल्मीकि एकता सम्मेलन मे उन्होने कहा वाल्मीकि समाज शिक्षित होकर अपने अधिकारो के प्रति सजग रहे। अन्यथा शोषण का शिकार होता रहेगा। प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा भगवान वाल्मीकि ने सर्वप्रथम रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर मानव जाति को प्रेम, भाईचारे, आपसी सौहार्द का सन्देश दिया था । हमे भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलकर समाज मे व्यप्त कुरीतियों का त्याग कर समाज का विकास सम्भव है। इस मौके पर विनोद कुमार वाल्मीकि को भावाधस...