रामपुर, दिसम्बर 3 -- कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे इल्यास उर्फ भूरा बाइक से टांडा से अपने गांव चक मुवाना आ रहे थे। कि सड़क पार करते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाईक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी , दो बाईकों पर सवार इल्यास निवासी चक मवाना और टांडा के मोहल्ला मरघटी निवासी मां ओर बेटा रिहान, खालिदा बुरी तरह घायल हो । जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...