रामपुर, जनवरी 6 -- कोतवाली टांडा क्षेत्र में दो किसानों के खेत से 12 सोलर पैनल चोरी हो गए। किसानों ने जिसकी शिकायत दढ़ियाल पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना टांडा में चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव शिरका पट्टी निवासी किसान रमेश सिंह पुत्र कल्लू सिंह ने बताया कि उनके निकटतम गांव कुंडेश्वरी के पास खेत में 5 किलोवाट क्षमता के कुल 6 सोलर पैनल लगे थे। दूसरा सुरेश सिंह पुत्र कल्लू सिंह ने बताया गांव शिरका पट्टी निकट रूपापुर के पास खेत में 5 किलोवाट क्षमता के कुल 6 सोलर पैनल लगे थे। 4 और 5 दिसंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर दोनों किसानों के खेतों से 12 सोलर पैनल ओर दो स्टाटर्ड चुरा ले गए। रमेश सिंह और सुरेश सिंह को अगले दिन सुबह करीब सात बजे खेत पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल दढ़ियाल पुलिस को सूचना दी। दढ़ियाल चौकी प्रभा...