रामपुर, मार्च 22 -- कोतवाली टांडा और चौकी क्षेत्र में रविवार को टांडा खंड के दढ़ियाल मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में एकत्रीकरण का कार्य किया गया । सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे । सर्वप्रथम मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। आद्य सर संघ चालक प्रणाम किया गया। उसके बाद मुख्य वक्ता राधेश्याम कंबोज द्वारा सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय नव वर्ष पुरातन संस्कृति से जुड़ा है। हिंदू नव वर्ष पर प्रकृति में स्पष्ट परिवर्तन दिखता है। हिंदू संस्कृति चिर पुरातन नित्य नूतन के मार्ग को अपनाती हुई निरंतर आगे बढ़ रही है। भारतवर्ष पुनः विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है। सभी स्वयंसेवक संघ के पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया करें ताकि ...