रामपुर, फरवरी 28 -- सीएचसी के चिकित्साधीक्षक और नायब तहसीलदार की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मार कार्रवाई की है। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई चिकित्सक के नहीं मिलने पर सील की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को सीएचसी टांडा अधीक्षक डॉक्टर सतपाल सिंह और नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित ने उपजिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार दोपहर साढ़े वारह बजे नगर में स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। केंद्र पर कोई डाक्टर नहीं मिलने सील कर की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कोई भी मरीज न मिला और न ही डॉक्टर मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...