रामपुर, फरवरी 26 -- बिजली निगम प्रबंधन एक ओर पुराने तार बदलकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का दावा कर रहा है। वहीं कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव खांडी खेड़ा व भाटी खेडा के बीच स्थित सुभाष सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज के पास नहर वाले रोड पर बिजली का टूटा हुआ खंभा हादसों को आमंत्रण दे रहा है। बिजली का यह खंभा हाइटेंशन तारों के सहारे टिका हुआ है। खंभे के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। तेज हवा या आंधी चलने पर इसके आसपास से निकलने वाले राहगीरों और स्कूल के बच्चों को हादसे का डर सताता है। जर्जर खंभे में बारिश के दौरान करंट फैलने का भी अंदेशा लगा रहता है। वहीं ग्रामीणों ने पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह, चरनजीत सिंग, धर्मवीर सिंह, , बलजिंदर सिंह और अशोक चौधरी का कहना है कि जल्द ही इसकी सूध नहीं ली गई तो कभी भी बड़ा हादसा ह...