जहानाबाद, अप्रैल 7 -- काको, निज संवाददाताÜ। प्रखंड के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का मंगलवार की देर रात द्वीप महायज्ञ और भव्य भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में तीन दिनों तक भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। महायज्ञ का शुभारंभ पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं व युवतियों की सक्रिय भागीदारी रही। दूसरे और तीसरे दिन प्रातःकाल से दोपहर तक विधिवत गायत्री हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन के दौरान शाम को आध्यात्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। पहले और दूसरे दिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शांतिकुंज, हरिद्वार से आए टोली ...