चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। गर्मी की छुट्टियों में पर्यटकों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के संतरागाछी से पुणे तक चक्रधरपुर रेल मंडल से होते हुए एक द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 01441 पुणे संतरागाछी द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 और 25 अप्रैल शुक्रवार और शनिवार को 10 बजे संतरागाछी से खुलेगी। यह ट्रेन नागपुर, दुर्ग, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला समेत विभिन्न स्टेशनों में रूकती हुई दूसरे दिन चक्रधरपुर में (15.50/15.52) बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01442 संतरागाछी पुणे द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल और 27 अप्रैल को संतरागाछी से 15.45 बजे खुलेगी और यह चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगु़ड़़ा होते हुए दूसरे तीसरे दिन 21 औ...