लखीमपुरखीरी, मई 1 -- डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का एक मई को द्विवार्षिक अधिवेशन होगा। साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन होगा। इसके लिए सीएमओ ने एक दिन का अवकाश दिया है। अध्यक्ष एके कनौजिया ने बताया कि एक मई को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत खीरी के सभागार में किया गया है। अधिवेशन में संगठन के प्रान्तीय पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी,जिले के फार्मेसिस्ट, चीफ फार्मेसिस्ट , अतिथिगण मौजूद रहेगें। संगठन के प्रवक्ता सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला शाखा के सदस्यों को अधिवेशन, चुनाव में प्रतिभाग करने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी ने एक दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर छह मई को बैठक संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष संदीप बडोला ने जिला शाखा खीरी का चुनाव कराने के लिए लखनऊ मण्डल के मण्डलीय सचिव राजेश पाण्डे...