नई दिल्ली, अगस्त 13 -- लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यांती भारत के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए यहां दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने एक्स पर लिखा कि विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यांती का दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत है। उन्होंने कहा कि सारा बेइसोलो न्यांती की यह यात्रा भारत और लाइबेरिया के बीच पहले से मौजूद अच्छे और करीबी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर देगी। इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत आए लाइबेरिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...