सहारनपुर, मई 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर (मेन/बैक) परीक्षाएं सोमवार, 4 मई से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम सहित सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 4 मई से 27 मई तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक संपन्न होंगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार करीब 39,800 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि लगभग 2,000 विद्यार्थी बैक पेपर की परीक्षा देंगे। यह भी पढ़ें- कड़ी निगरानी व सीसीटीवी की जद में मैट्रिक- इंटर की कम्प...