मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मई माह के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ की जाएंगी। सुव्यवस्थित परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। 8 अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षा के लिए समर्थ परीक्षा पोर्टल पर फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.शोभा गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा की बाबत निर्णय लिया गया। कुलपति ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक विषयों की परीक्षाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होंगी। जबकि स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड, बीपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.