मुरादाबाद, फरवरी 17 -- गुरु जंभेश्वर विवि में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अभी सिर्फ लॉ की परीक्षाएं चल रहीं हैं। विधि पाठ्यक्रम को छोड़कर अन्य विषयों के द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं बुधवार से चलेंगी। कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी कॉलेजों के प्राचार्य को इस बावत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। स्नातक व परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों की नियमित कक्षाएं 18 फरवरी से सुचारू होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...