पटना, दिसम्बर 14 -- विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर) के मौके पर आध्यात्मिक संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले राज्य के विभिन्न जिलों में पूरे सप्ताह नि:शुल्क ध्यान शिविरों का आयोजन होगा। संगठन के बैनर तले ध्यान शिविर में शामिल होने वाले संगठनों व लोगों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों और शिक्षकों द्वारा पूरे प्रदेश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से ध्यान सत्र का संचालन किया जाएगा। पिछले वर्ष भी पहले विश्व ध्यान दिवस पर बड़े ध्यान शिविरों का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ऐसी सारी संस्थाओं में ध्यान सत्र का आयोजन करेगी। 21 दिसंबर को सीधा प्रसारण : इस ध्यान सत्र का सीधा प्रसारण 21 दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे यूट्यूब पर किया जाएगा। विश्व ध्यान दिवस पर आयोजित ध्यान सप्ताह कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.