हाथरस, मई 10 -- हाथरस। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,जनपद न्यायाधीश, हाथरस,विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार ऐसोसियेशन के अधिवक्तागण, बैंक अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.30 लाख वादों का हुआ निस्तारणमामलों का निस्तारण द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 71193वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 25मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 20775000/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये,34सिविल वादों, 21पारिवारिक वाद,132विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर मु0 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये। 02धारा 138 एनआई एक्ट केवाद, 34...