फतेहपुर, नवम्बर 25 -- फतेहपुर। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को स्नातक एमएलसी चुनाव समीक्षा हुई। क्षेत्रीय महामंत्री सन्तविलास शिवहरे ने उपस्थित विधानसभा संयोजक व मंडल संयोजकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हमें आज से ही द्वितीय चरण में अधिक से अधिक स्नातकों को वोटर बनाने में लगना है, सभी जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों को निश्चित रूप से वोटर बनाने में व्यक्तिगत योगदान देना है। क्षेत्रीय संयोजक द्वारा उपस्थित सभी विधानसभा संयोजकों से अब तक की कार्य रिपोर्ट भी ली गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सूचीबद्ध कर अपने पास रखना है, सूची सुरक्षित रखने के साथ ही संगठन को भी उपलब्ध कराना है। यहां जिला संयोजक उदय लोधी, सह संयोजक आचार्य कमलेश योगी, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र सचान, अभिषेक शुक्ला, जिला पदाधिकारी पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.