ललितपुर, मार्च 1 -- ललितपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक का आयोजन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन की अध्यक्षता में बीआरसी जखौरा कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर आरटीई एक्ट के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट के लिए उच्चस्तरीय अधिवक्ताओं से संपर्क किया और टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए संभावनाओं को टटोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में टीईटी अनिवार्यता के विरूद्ध आंदोलन के प्रमु...