चेन्नई, अगस्त 4 -- कथित द्विअर्थी अपमानजनक टिप्पणी मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को यहां के निकट सेंगीपट्टी में पूछताछ के बाद पुलिस थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उदयनिधि स्टालिन से पूछताछ करीब एक घंटे तक चली और उन्हें गिरफ्तारी के लगभग नौ घंटे बाद रिहा किया गया। पुलिस थाने के बाहर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि का गर्मजोशी से स्वागत किया।सुबह 11 बजे हुई थी गिरफ्तारी सूत्रों ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके आवास से पूर्वाह्न करीब 11 बजे गिरफ्तारी के बाद यहां से करीब 27 किलोमीटर दूर सेंगीपट्टी थाने लाया गया। यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, तंजावुर में कावेरी मुद्...