मधुबनी, मई 2 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के द्वालख गांव के विश्वकर्मा चौक स्थित नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना को लेकर छह दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की धुम मची हूई है। इस आध्यात्मिक व धार्मिक आयोजन से माहौल भक्तिमय बन गया है। शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर में वैदिक विधि-विधान के साथ बाबा विश्वकर्मा के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। विश्वकर्मा की मूर्ति राजस्थान से मंगाया गया है। इससे पहले भव्य मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। प्रतिमा को गांव भ्रमण के दौरान हरेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर, दुर्गास्थान प्रांगण, डीहवार बाबा स्थान, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर सहित अन्य भागों के परिभ्रमण कराया गया। यह भी पढ़ें- त्रिनेत्र धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और पंच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ नगर भ्रमण के दौ...