द्वारीचक-पकड़िया मोड़ सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का विरोध, प्लांट की गाड़ियों को रोका
गोड्डा, मार्च 16 -- पथरगामा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में द्वारीचक से पकड़िया मोड़ तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में देरी से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर, खिदिरपुर (मुर्शिदाबाद) के प्लांट पर पहुंचकर वहां से निकलने वाली गाड़ियों का आवागमन रोक दिया। बताया जाता है कि घाट कुराबा, पंजरहार, उदयपुरा, चौरा सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सुबह प्लांट परिसर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि द्वारीचक से पकड़िया मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार निर्माण कंपनी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.