बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र और गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त नेहा त्रिवेदी ने गुरुवार को द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड फरीदपुर का औचक निरीक्षण किया। उप गन्ना आयुक्त ने गन्ने की तुली हुई ट्राली को पुनः तौल कराई। हालांकि वजन सही पाया गया। उसी ट्राली की अन्य कॉटों पर भी तौल कराई गई। वहां भी ट्राली का सही वजन पाया हुआ। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना) पवन कमार, सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) उपेन्द्र आलोक कुमार मिश्रा,ज्येष्ठ विकास निरीक्षक फरीदपुर सुरेश शर्मा, आशुतोष प्रताप चन्द्र खांडसारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...