द्वारिकेश मिल की ओर से किसानों को दिए गए अनुदान चेक
बरेली, जून 29 -- फरीदपुर। द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज बंसत कालीन गन्ना बुवाई 2026 अभियान के अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कृषकों को कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि के चेक वितरित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने किसानों को अनुदान चेक दिए। उन्होंने किसानो से अपील की कि चीनी मिल द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि यंत्रों को अपनाएं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष (गन्ना) उपेन्द्र उपाध्याय, गन्ना सचिव गीतेन्द्र सिंह, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आलोक मिश्रा,सर्वेश, सुनील पुनिया थे। यह भी पढ़ें- मिलेट्स प्रसंस्करण व विपणन केंद्र के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.