द्वारिका मेमोरियल के भुवन का आइडिया चयनित
धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद। इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर की 10वीं कक्षा के छात्र भुवन कुमार बीद के आइडिया का चयन किया है। मंत्रालय से भुवन को 10 हजार रुपए मिलेंगे। उक्त राशि से आइडिया को धरातल पर उतारते हुए मॉडल बनाएंगे। मॉडल को प्रतियोगिता में पेश करेंगे। स्कूल निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन सिंह, उपप्राचार्या पुष्पा सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने छात्र को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.